आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के मोती नगर मोहल्ले में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान परितोष कुमार के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ रहता था।मिली जानकारी के अनुसार परितोष कुमार पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। आज सुबह जब परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए। परितोष का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और नाते-रिश्तेदारों को सूचना दी गई।इसके बाद मामले की जानकारी आदित्यपुर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Posted in
Blog
आदित्यपुर : युवक ने लगाई फांसी। मामला संदेहास्पद
You May Also Like
Posted in
Blog
जमशेदपुर : टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
Posted by
bharatnews.it
More From Author
Posted in
Blog
जमशेदपुर : टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
Posted by
bharatnews.it
सारंडा : एंटी नक्सल अभियान में 1 और नक्सली ढेर। पिछले 30 घन्टे से ज्यादा समय से चल रहा अभियान
