बागबेड़ा थानाक्षेत्र के नया बाजार में एक महिला के साथ हुए अमानवीय व्यवहार से पूरा क्षेत्र दहशत के माहौल में है। घटना गुरुवार की रात की है। बस्ती में ही रहने वाली एक महिला बाजार से अपने घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वही पर कन्हैया नामक युवक नशे में धुत्त होकर अपने दोस्तों के साथ अड्डेबाजी कर रहा था इस दौरान वह महिला वहाँ से गुजरी तभी कन्हैया नामक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब महिला ने उसका विरोध किया तो नशेड़ी ने उसपर हमला बोल दिया और लात घुसो से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। जब इतने में भी उस युवक का मन नही भरा तो उसने महिला की साड़ी खींचकर निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। युवक का उस इलाके में दहशत इतना थी कि आसपास के कोई भी लोग उसका विरोध करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे थे। औरत किसी तरह खुद के प्रयास से ही अपनी इज्जत और जान दोनों बचाकर वहाँ से भागी
Posted in
Blog
बागबेड़ा : नशे में धुत्त युवक ने सरेआम महिला को किया अपमानित। गाली गलौज, मारपीट से भी नही मिली तसल्ली तो निर्वस्त्र करने का किया प्रयास।
You May Also Like
Posted in
Blog
जमशेदपुर : टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
Posted by
bharatnews.it
More From Author
Posted in
Blog
जमशेदपुर : टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
Posted by
bharatnews.it
आदित्यपुर : प्रभात पार्क के पास 11 हज़ार वोल्ट के बिजली ल खंभे में हुई शॉर्ट सर्किट।बड़ा हादसा टला
