20 हज़ार रुपये घुस लेते प्रधान सहायक को एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा

गुमला में एसीबी की टीम ने चैनपुर ब्लॉक के प्रधान सहायक राजकुमार साहनी को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

मामला गुमला सदर थाना क्षेत्र के करमटोली का है, जहां एसीबी ने छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त कर्मी धनंजय प्रसाद से भविष्य निधि की राशि जारी करने के एवज में आरोपी राजकुमार साहनी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को गुमला थाना लाई, जहां कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे रांची ले जाया गया।

एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी तंत्र में हड़कंप मच गया है

More From Author

टाटा स्टील के बोनस समझौता पर लगी अंतिम मुहर, जानिये किसे क्या मिला??

मानगो : फर्जी कम्पनी की आड़ में कोरोडो का घोटाला। नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 200 युवक हुए ठगी का शिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.