जमशेदपुरः सदर अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

परसुडीह थाना पुलिस ने सदर अस्पताल से हुई मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं पुलिस ने चोरी गया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है.

इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि बीते 21 अगस्त को खासमहल स्थित सदर अस्पताल से समीर गोप नामक व्यक्ति की मोटरसाइकिल संख्या JH22C-6602 चोरी हो गई थी. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सोपोडेरा गांधी मैदान के समीप रहने वाले सन्नी मुखी उर्फ कटप्पा (पिता-बबलु मुखी) को गिरफ्तार किया.

आरोपी के घर से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी दो बार जेल जा चुका है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है. छापेमारी दल में थाना सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार, रितेश कुमार, प्रभु राम और अंगरक्षक संतोष कुमार समेत शस्त्रबल शामिल थे.

More From Author

दुमका: dumka-mp-mla-court एमपी / एमएलए कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को किया बरी

हजारीबाग: फर्जी एसीबी गिरोह बना ‘कानून बनाम कानून’ का रण, कोर्ट परिसर में वकीलों का बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.