बागबेड़ा में देर रात छापेमारी, दो युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुर के बागबेड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात गांधीनगर बस्ती में छापेमारी कर दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान बागबेड़ा गांधीनगर निवासी बादल मुखी और करण पात्रो के रूप में की है.

दोनों एक ही इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान आरोपियों से एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद किया गया. बरामद हथियारों की जांच की जा रही है कि इन्हें कहां से लाया गया और किस वारदात में इस्तेमाल करने की योजना थी. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी छानबीन कर रही है. मामले में बागबेड़ा थाना के एएसआई संतोष कुमार के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के नेटवर्क और संभावित गिरोह संबंधों की भी जांच की जाएगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने से लोग चिंतित हैं. पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के हौसले पस्त करने में कारगर साबित होगी. वहीं बागबेड़ा पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा. इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया.

More From Author

कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रत्येक कर्मचारी को मिलेगा 1.03 लाख रुपए, बोनस की राशि आज ही खाते में की जाएगी ट्रांसफर

बिष्टुपुर खाऊ गली में चला प्रशासन का डंडा, फुटपाथ से हटाये गये दर्जनों दुकानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.