जन सुनवाई के दौरान हंगामा। पुकिसकर्मी समेत कई अधिकारी हुए घायल

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव प्रखंड में मंगलवार को एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक की जनसुनवाई के दौरान भारी बवाल हो गया. जहां गोंदलपुरा और एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक क्षेत्र के रैयतों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय को घेर लिया. जनसुनवाई का आयोजन पहले बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में होना था, लेकिन बाद में इसे महगाई कला स्थानांतरित कर दिया गया, जिससे ग्रामीण पहले से आक्रोशित थे.

बड़ी संख्या में ग्रामीण महगाई कला पहुंचे और वहां सरकारी अधिकारियों तथा पुलिस बल के साथ तीखी झड़प हो गई. इस दौरान एनटीपीसी बादाम के जीएम एके सक्सेना समेत कई अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों ने लगभग 15 सरकारी और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की.

ग्राम सभा कराने गए अधिकारियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और उन पर हमला किया. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

More From Author

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चैधरी की स्मृति में चैम्बर भवन में बुधवार, 13 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडे, एवं सिविल सर्जन साहिर पाल

आदित्यपुर : चोरों के हौसले हुए बुलंद। गार्ड से मारपीट कर कम्पनी परिसर से 4 टन लोहे के रॉड ले भागे चोर। उधमियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस से लगाई गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.