आदित्यपुर : चोरों के हौसले हुए बुलंद। गार्ड से मारपीट कर कम्पनी परिसर से 4 टन लोहे के रॉड ले भागे चोर। उधमियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस से लगाई गुहार

मंगलवार तड़के लगभग 2 बजे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के छठे चरण स्थित बॉस्को नगर के पास शांति सीमेंट कंपनी में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर कंपनी से लगभग चार टन रॉड और अन्य सामग्री चुराकर फरार हो गए, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है.

घटना के दौरान चोरों ने कंपनी के गार्ड से मारपीट की, बिजली पैनल रूम का ताला तोड़ा और गार्ड का मोबाइल फोन छीन लिया. सूचना मिलने पर आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही चोर भागने में सफल रहे.

कंपनी पियूष नागोलिया की बताई जा रही है. घटना को लेकर मैनेजर विवेक आनंद ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. घटना से स्थानीय उद्यमियों में भय का माहौल है. मामले को गंभीरता से लेते हुए इसरो अध्यक्ष रुपेश कतरियार के नेतृत्व में उद्यमियों की टीम ने थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई और उद्यमियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

More From Author

जन सुनवाई के दौरान हंगामा। पुकिसकर्मी समेत कई अधिकारी हुए घायल

श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति की बैठक में आगामी चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों को लेकर की गई चर्चा। कई गणमान्य रहे उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.