सीतारामडेरा : चोरी की दो अलग अलग घटनाओ का पुलिस ने किया उद्भेदन, 5 आरोपी गिरफ्तार

बीते दिनों सीतारामडेरा थानांतर्गत फर्नीचर दुकान और गैरेज में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि घटना में अभियुक्त सारे अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके नाम क्रमशः सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप के इंद्रानगर निवासी उन्नीस वर्षीय गुर्जर भुइया एवं 25 वर्षीय घोलटु भुइया, चंडीनगर का 23 वर्षीय गौरव भुइया , 21 वर्षीय सोनू भुइया एवं 24 वर्षीय गणेश भुइया शामिल है। इन सभी का पुराना अपराधिक इतिहास भी रह चुका है।

पुलिस ने इनके पास से एक सिलाई मशीन, लोहे का फाइबर, गैस सिलेंडर, ट्रक का जैक, और 75 हज़ार रुपये नगद बरामद किया है।

छापेमारी दल में सीतारामडेरा थानाप्रभारी निरंजन कुमार, एसआई सूरज प्रसाद, राजेश कुमार, अक्षय कुमार, युवराज कुमार, सुनिरन सोरेन, एसएसआई श्रवण सिंह मुंडा आदि शामिल थे।

More From Author

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव : अजित कुमार सिंह ने वार्ड 19 से की दावेदारी

आदित्यपुर वार्ड 17: हर तरफ फैला अव्यवस्था का आलम, हर बार जनप्रतिनिधियों से मिला जनता को धोखा, महीनों से लंबित सड़क निर्माण कार्य का मामला छोड़ जनप्रतिनिधियों में जनता को गुमराह करने की मची है होड़। युवा नेता सानू सिंह ने उठाया मुद्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.