आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान में मिला सब इंस्पेक्टर का शव। इलाके में सनसनी

सरायकेला-खरसावां जिला के आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान से शनिवार तड़के सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह (58) लगभग का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार अरुण सिंह का शव मैदान के उत्तरी छोर पर स्थित मुर्गा दुकान के पीछे से शव बरामद किया गया है. वे रांची से यहां मालखाना का चार्ज देने आए थे. बताया जाता है कि अरुण कुमार सिंह पूर्व में आरआईटी थाने में ही पदस्थापित थे और अगले साल सेवानिवृत होने वाले थे. शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मुर्गा दुकान के पीछे उनका शव होने की सूचना दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वैसे इस सम्बंध में पुलिस विभाग की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

More From Author

बिहार वोटर लिस्ट संसोधन मामले में सुप्रीम कोर्ट के तेवर हुए सख्त, गड़बड़ी पाए जाने पर संसोधन प्रक्रिया हो सकती है रदद्

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *