दिल्ली स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की झारखंड समेत पांच राज्यों में रेड,पांच आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों एक साथ दिल्ली, मुंबई और झारखंड सहित पांच राज्यों में छापेमारी कर रही है। टीम को एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन आतंकियों का देश को दहलाने की साजिश थी।दिल्ली, मुंबई और झारखंड सहित पांच राज्यों में छापेमारी में अब तक कुल पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली से आफताब और सूफियान नाम के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई में भी इनके ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने इनके पास से हथियार और आईईडी (IED) बनाने का सामान बरामद किया है।

झारखंड के रांची से असहर दानिश को गिरफ्तार किया गया है। उसके ठिकाने से भी केमिकल और आईईडी बनाने का सामान मिला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बोकारो के रहने वाले मुख्य आरोपी अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है। वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मॉड्यूल से संबंधित, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार, सभी टीमों द्वारा एक साथ की गई समन्वित कार्रवाई के दौरान एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से पकड़ा गया।

अभियान से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विभिन्न राज्यों से कम से कम आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और संयुक्त दल उनकी भूमिका की जांच कर रहा है। सूत्र ने बताया, ‘‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों इस्लामिक स्टेट से प्रेरित नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे और भारत में आतंकी संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल थे।’’ दानिश कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था।

मीडिया रिपोर्ट्स केमुताबिक दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करके दिल्ली-एनसीआर में होने वाली एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। इनके पास से विस्फोटक बनाने का सामान, हथियार और दिल्ली के नक्शे बरामद हुए हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली, रांची और मध्य प्रदेश सहित आईएसआईएस के अब तक पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़े मॉड्यूल का खुलासा किया है। इसमें से दो संदिग्ध आतंकी दिल्ली से दबोचे गए हैं, जबकि दो झारखंड से और एक मध्य प्रदेश पकड़ा गया है। हालांकि कई लोगों को पुलिस ने अभी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि इन संदिग्धों के खिलाफ पुलिस को कोई सबूत मिलता है तो गिरफ्तारी की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।

More From Author

बर्मामाइंस में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत पर बस्तीवासियों ने किया रोड जाम।

दुमका: dumka-mp-mla-court एमपी / एमएलए कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को किया बरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.