राजनगर : थाना क्षेत्र के बरसा साई गांव में पॉक्सो एक्ट के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया। आरोपी सुशील र्माडी के घर पहुंचकर राजनगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश की तामिला कराई और उसे शीघ्र कोर्ट में उपस्थित होने की चेतावनी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय के निर्देश पर उसके घर के बाहर इश्तेहार चस्पा किया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय के भीतर यदि आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने कहा कि कानून से बचने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी।
Posted in
Crime
राजनगर में पॉक्सो आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार, कोर्ट में जल्द हाजिर होने का निर्देश
You May Also Like
More From Author
Posted in
Blog
प्रयत्न संस्था ने जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया भोजन वितरण कार्यक्रम
Posted by
bharatnews.it
Posted in
Crime
DD BAR & RESTAURANT कांड के बाद 6 थानाक्षेत्रों में धारा 163 लागू।
Posted by
bharatnews.it
आदित्यपुर : वार्ड 17 में केमपीएम1983 बैच के द्वारा किया गया कंबल वितरण ।
