आजादनगर : कार सीखने के दौरान चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गम्भीर

आजादनगर थानांतर्गत नेचर पार्क के पास शुक्रवार की सुबह कार ड्राइविंग सीखने के दौरान चालक ने एक बाइक सवार को बुरी तरह टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सीधे कार में जा फंसी। प्रप्त जानकारी के अनुसार एक चालक कार चलाना सिख रहा था तभी कार अनियंत्रित हो गई और वहाँ से गुजर रहे एक बाइक सवार जो अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहा था, उसकी बाइक से जा टकराई। घटना के बाद बाइक चालक समेत कार के अंदर जा फंसी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हालांकि घटना की सूचना पाकर आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

More From Author

देवघर : ट्रक लूटने की कोशिश करने के दौरान अपनी ही गोली से घायल हुआ बदमाश। साथियों ने अस्पताल में भर्ती कर हुए फरार। इलाज के दौरान मौत

एमजीएम अस्पताल में इलाजरत कैदी ने बिल्डिंग से कूद कर दी जान। जेल में भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *