अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त। चालक गाड़ी छोड़कर हुए फरार

चक्रधरपुर पुलिस ने सोनुआ रोड पर छापामारी कर अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है. यह कार्रवाई रात करीब 4:30 बजे की गई. मिली जानकारी के अनुसार रात 4 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि कुछ ट्रैक्टर अवैध बालू लेकर चक्रधरपुर की ओर जा रहे हैं.

इसके पश्चात पुलिस टीम ने छापामारी कर तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा जिन पर अवैध बालू लदा था. पुलिस ने अवैध बालू लदे तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया एवं सभी ट्रैक्टरों को थाना लाया गया. हालांकि इस दौरान तीनों ट्रैक्टरों के चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए. जब्त तीनों ट्रैक्टरों में 110-110 सीएफी बालू लदा हुआ है. पुलिस इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

More From Author

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कि पती की हत्या। शव को खेत में फेंक हुए फरार

यंगइंडिया पार्लियामेंट का हुआ समापन, युवाओं ने रखा राष्ट्र निर्माण का विजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *