पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कि पती की हत्या। शव को खेत में फेंक हुए फरार

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला के सामने स्थित बाघानंद गांव से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां शनिवार को 37 वर्षीय परशुराम टुडू की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने कर दी. घटना के बाद सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस ने सुमन टुडू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी सुमन टुडू के साथ खेत गए थे, लेकिन लौटते समय केवल पत्नी ही घर पहुंची. परिवार वालों के पूछने पर सुमन ने पहले कहा कि दोनों घर लौट आए हैं, लेकिन जब परशुराम नहीं मिले तो खोजबीन शुरू की गई. बाद में खेत से परशुराम का शव बरामद हुआ. परिवार का आरोप है कि सुमन टुडू ने अपने बॉयफ्रेंड हेनंडल जूरी, जो गालूडीह का रहने वाला है, के साथ मिलकर परशुराम की हत्या की है. इस वारदात को कटारी और डंडे से अंजाम दिया गया. परशुराम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि उसका बॉयफ्रेंड हेनंडल जूरी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

More From Author

आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 4 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी किया गया,झारखंड के रहने वाले 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का पूर्णिमा नेत्रालय में हो रहा है फेको सर्जरी

अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त। चालक गाड़ी छोड़कर हुए फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.